अब आपको यह दिखाते हैं कि अली खामनई के परिवार के पांच लोगों के पार्थिव शरीर को 4 महीने तक कैसे सुरक्षित रखा गया। 28 फरवरी को अमेरिका के हमले में मौत के बाद उनके पार्थिव शरीरों को लगभग 4 महीने तक रेफ्रिजरेटेड कोल्ड स्टोरेज में सुरक्षित रखा गया। आमतौर पर इस्लाम धर्म में मौत के बाद किसी व्यक्ति का अंतिम संस्कार जल्द से जल्द करने की परंपरा है। लेकिन इस युद्ध की वजह से इसमें कई महीने लग गए। हालांकि शिया परंपरा में विशेष परिस्थितियों में पार्थिव शरीर को बिना किसी केमिकल के कोल्ड स्टोरेज में सुरक्षित रखने की अनुमति है। तो आप देखिए कि यह भी बड़ी बात है कि इन सभी लोगों के जो पार्थिव शरीर हैं इन्हें 4 महीने तक कोल्ड स्टोरेज में रखा गया और अब जाकर इन्हें दफनाया जाएगा। इस विशाल आयोजन के लिए ईरान ने अपने इतिहास का सबसे बड़ा लॉजिस्टिक नेटवर्क तैयार किया है। इसमें वहां के सरकारी कर्मचारी, यूनिवर्सिटी के शिक्षक, वहां के छात्र, कई मजदूर संगठनों के लोग, फायर फाइटर्स और ईरान की सेना सब मिलकर इस आयोजन में लगे हुए हैं। आखिर 2 करोड़ लोग वहां पर पहुंचेंगे। सोचिए कितना बड़ा आयोजन होगा। जिन शहरों से यह जनाजा निकलेगा वहां राष्ट्रीय अवकाश घोषित रहेगा। वहां पर छुट्टी रहेगी। लगभग 1 करोड़ की आबादी वाले तेहरान में अब तक का सबसे बड़ा ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान लागू किया गया है। इस दौरान प्राइवेट गाड़ियों पर पाबंदी लगा दी गई है और शहर में लगभग 700 नई पार्किंग बनाई गई है ताकि जो और गाड़ियां आएंगी कहां पार्क हो सके। ईरान में इस समय तापमान लगभग 35 डिग्री सेल्सियस है। गर्मी है इस समय और गर्मी से बचाव के लिए लगभग 6000 वाटर स्प्रिंकलर्स वहां पर लगाए गए हैं। जिनसे तापमान कुछ ठंडा रहे। ईरान के लोगों से अपील की गई है कि वह बाहर से आने वाले मेहमानों के ठहरने के लिए अपने घरों में उनके लिए खास व्यवस्था रखें। उन्हें अपने मेहमान समझकर अपने घरों में रुकने के लिए जगह दें। अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले लोगों के लिए 5 करोड़ रोटियां तैयार की जाएंगी। जिन [संगीत] ब्रेड समझ लीजिए या जो खास तरह की वहां रोटियां बनती हैं। 5 करोड़ रोटियां उनके खाने के लिए तैयार की जाएंगी। शिया परंपरा के मुताबिक जनाजे में जाने से पहले लोग कुछ खाकर जाते हैं। कुछ खाकर ही जनाजे में शामिल होना होता है। इसलिए तेहरान में यह ब्रेड्स तैयार करने के लिए 16 मोबाइल बेकरीज वहां पर तैनात रहेंगी। [संगीत] अंतिम संस्कार के दौरान तेहरान और ईरान के कई दूसरे शहरों का एयर स्पेस कुछ समय के लिए बंद कर दिया जाएगा। तो बहुत बड़ी स्तर पर यह तैयारियां चल रही है और जैसा कि ईरान दावा कर रहा है कि 2 करोड़ लोग उस दिन इस जनाजे में शामिल हो सकते हैं। इस पूरे शोक सभा में जो अब से लेकर 9 जुलाई तक चलेगी इसमें शामिल हो सकते हैं। दो करोड़ एक बहुत बड़ी संख्या

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *