अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 91 गेंदों में डबल सेंचुरी ठोक दी। अमृतसर में खेले गए लोकल डिस्ट्रिक्ट वनडे मुकाबले के दौरान अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 91 गेंदों का सामना किया और 233 रनों की विस्फोटक पारी खेली। इनके इस विस्फोटक पारी के बदौलत टीम ने 50 ओवर में 500 से ज्यादा रन बोर्ड पर लगा दिए। और इस धमाकेदार पारी के बदौलत उन्होंने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। अभिषेक शर्मा टी20 फॉर्मेट में अग्रेसिव बैटिंग के लिए जाने जाते हैं। लेकिन जिस तरीके से उन्होंने वन डे फॉर्मेट में बैटिंग करी है, यह दिखाता है कि अगर उनका बल्ला चल गया तो फिर गेंदबाजों की धज्जियां उड़ना तय है। अभिषेक शर्मा के परफॉर्मेंस की बात करें तो अमृतसर सीनियर टीम से खेलते हुए उन्होंने तरन-तारण मेंस टीम के खिलाफ सिर्फ 91 गेंदों में 233 रन बनाए। उनका जो स्ट्राइक रेट था वो भी 250 के ऊपर रहा और कुल मिलाकर इस इनिंग में उन्होंने 15 चौके और 25 छक्के लगाए। यानी यह सोचने वाली बात है कि 233 रन में से 202 रन उन्होंने सिर्फ और सिर्फ बाउंड्री से बनाए हैं। इसके अलावा अभिषेक शर्मा के अलावा एक और खिलाड़ी हैं अभय चौधरी। उन्होंने भी शानदार 91 रनों की पारी खेली और इन दोनों बल्लेबाजों की बेहतरीन पार्टनरशिप के बदौलत टीम ने 50 ओवर में 500 से ज्यादा रन आठ विकेट खोकर बोर्ड पर लगा दिए। यह अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है और खिलाड़ियों ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। इसके दो अलावा अभिषेक शर्मा के परफॉर्मेंस की बात करें तो वो काफी निराशाजनक रहा है। अगर उनके हालिया फॉर्म्स की बात करें तो मार्च के 2026 T20 वर्ल्ड कप से ही अभिषेक शर्मा संघर्ष करते दिखाई दे रहे हैं। ना उनका परफॉर्मेंस 2026 T20 वर्ल्ड कप में देखने को मिला ना ही आईपीएल में कोई खास परफॉर्मेंस उनकी तरफ से रही।
इनफैक्ट अगर पिछले सात पारियों की बात करें अभिषेक शर्मा की टीम इंडिया के लिए तो उसमें एक भी 50 देखने को नहीं मिला है। अगर हालिया सीरीज देखें टीम इंडिया की तो उन्होंने जिंबाब्वे दौरा किया जहां तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली गई। वहां अगर अभिषेक शर्मा की बात करें तो वहां भी उनका परफॉर्मेंस काफी निराशाजनक रहा था। पहले मैच में उन्होंने सिर्फ एक रन बनाए। दूसरे मैच में आठ रन बनाए और निर्णायक मुकाबले में यानी थर्ड टी20 मुकाबले में भी दो रन बनाकर पवेलियन लौट गए। हालांकि अब ये जो दोहरा शतक लगाया है उन्होंने ये बड़ी पारी खेली है ये उनके कमबैक का संकेत जरूर देती है और इनफैक्ट उन्हें यह एक कॉन्फिडेंस भी देगा। यह बड़ी पारी सिर्फ उनके लिए एक अच्छी पारी बनकर नहीं आएगा बल्कि एक कॉन्फिडेंस देगा कि जब वो आने वाले मुकाबलों में टीम इंडिया के लिए खेलेंगे तो हमें वो काफी अच्छा प्रदर्शन करते नजर आ सकते हैं। लेकिन एक सवाल और उठने लगा है। अभिषेक शर्मा ने जो दोहरा शतक लगाया है यह लगाया है वन डे फॉर्मेट में। अब टीम इंडिया के वन डे स्क्वाड में यह अभिषेक शर्मा के लिए मजबूत दावेदारी भी पेश कर सकता है। अगर देखा जाए तो जिस पेशेंट के साथ उन्होंने बैटिंग करी है और बड़े-बड़े शॉट्स लगाए हैं यह सिलेक्टर्स के सामने चुनौतीपूर्ण होगा कि क्या वो अभिषेक शर्मा को टीम इंडिया के स्क्वाड में ओ डी आई स्क्वाड में जगह देंगे क्योंकि यह साबित करता है कि वो सिर्फ टी20 फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए एक मैच विनर नहीं है बल्कि अगर उन्हें मौका दिया जाए तो वो टीम इंडिया के ओडीआई फॉर्मेट में भी मैच विनर बन सकते हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या हेड कोच गौतम गंभीर और टीम इंडिया के सिलेक्टर्स क्या अभिषेक शर्मा को टीम इंडिया के ओडीआई फॉर्मेट में जगह देंगे या नहीं? क्या उनको उस सिलेक्शन क्राइटेरिया में देखते हैं ओडीआई के लिए या नहीं? बाकी आप हमें कमेंट सेक्शन में बताइए कि ये जो 91 सिर्फ 91 गेंदों में 233 रनों की विस्फोटक पारी खेली है अभिषेक शर्मा ने क्या उन्हें ओडीआई फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए जगह मिलनी चाहिए या नहीं।