IPL 2026 में आए पांच नए नियम, न्यू बॉल, स्लो ओवर रेट और अब तय होगा टाइम। क्रिकेट की सुपरहिट लीग आईपीएल का आप सभी को बड़ी बेसब्री से इंतजार होता है। लेकिन इस बार का आईपीएल पूरी तरह से बदल जाएगा क्योंकि इस बार का क्रिकेट नए नियमों के साथ खेला जाएगा। क्या हैl 2026 के नए नियम? आपको बताते हैं। तो देखिए सबसे पहले तो आपको बता दें अब टीमें एक ही प्रैक्टिस पिच या नेट शेयर नहीं करेंगी। इससे पहले क्या होता था प्रैक्टिस में जो दो टीम्स होती थी कई बार एक साथ भी आ जाती थी और कई बार एक ही नेट शेयर करती थी। यानी कि एक टीम ने प्रैक्टिस की दूसरी टीम भी उसी नेट पर और पिच पर आकर प्रैक्टिस करती थी। लेकिन अब ICC की तरफ से से BCCI की तरफ से क्लियर कर दिया गया है गवर्निंग काउंसिल की तरफ से कि भाई अब आप एक ही टीम पर प्रैक्ट एक ही पिच पर एक ही नेट पर प्रैक्टिस नहीं कर पाएंगे। दूसरी टीम के लिए नया नेट तैयार करना होगा। अब जैसे एक टीम पहले आकर प्रैक्टिस कर रही है। वो प्रैक्टिस करके चली गई तो उसके बाद उसी नेट्स पर दूसरी टीम आकर प्रैक्टिस नहीं कर पाएगी। दूसरी टीम के लिए आपको नया नेट तैयार करना होगा। मैच से 4 दिन पहले मुख्य पिच पर प्रैक्टिस नहीं होगी। और जो जैसे फॉर एग्जांपल जिस ग्राउंड पर मैच होना है दिल्ली में अगर मान लीजिए मैच होना है तो उसकी जो मेन पिच है 4 दिन पहले उस पर कोई प्रैक्टिस नहीं होगी। अगर आपको कुछ भी करना है तो 4 दिन पहले कर लो। 4 दिन पहले उस पिच को तैयार करने का काम है जो स्टेट एसोसिएशन को दे दिया जाएगा। टीमें ज्यादा से ज्यादा दो प्रैक्टिस मैच खेल पाएंगी और वो भी BCCI की परमिशन के बाद कि आपको अगर प्रैक्टिस मैचेस खेलने हैं वहां पर ग्राउंड पर पिच को आपको यूज़ करना है। आपको स्टेट के ग्राउंड्स को यूज़ करना है तो आप ज्यादा से ज्यादा दो प्रैक्टिस मैच खेल सकते हो। दो प्रैक्टिस मैच से ज्यादा इस सीजन से अब आप नहीं खेल पाओगे। इंपैक्ट प्लेयर नियम IPL 2027 तक लागू रहेगा। और इंपैक्ट प्लेयर जो रूल है हम सब जानते हैं क्रिकेट में इंट्रोड्यूस हो चुका है कि किस तरह से 12वां प्लेयर भी मैदान पर आता है उसको 2027 तक के लिए बढ़ा दिया गया और 2027 तक इंपैक्ट प्लेयर रूल जारी रहेगा अंडर लाइट्स प्रैक्टिस का टाइम 3:30 घंटे से ज्यादा नहीं और अगर अंडर लाइट्स आप प्रैक्टिस कर रहे हो यानी कि शाम के समय रात के समय आप प्रैक्टिस कर रहे हो तो इसका यह मतलब नहीं है कि आप 8:00 बजे आए हो और 12 1 बजे तक प्रैक्टिस करते रहोगे 3:30 घंटे से ज्यादा 1 मिनट भी आपको अल अलाउ नहीं किया जाएगा प्रैक्टिस करने के लिए और 3 घंटे में ही आपको अपना पूरा शेड्यूल खत्म करना होगा। स्लो ओवर रेट के लिए कप्तानों पर बैन नहीं लगेगा। इससे पहले हमने देखा था कि स्लो ओवर रेट की वजह से कप्तानों पर बैन लग जाता था। पहले उन पे फाइन होता था। फिर बैन लग जाता था। फिर वो मैच नहीं खेल पाते थे। लेकिन अब स्लो ओवर रेट के लिए किसी भी कप्तान पर कोई भी बैन नहीं लगेगा। डिमैरिट पॉइंट सिस्टम लागू किया गया है। अब पॉइंट्स काटे जाएंगे। पॉइंट्स कम किए जाएंगे। नए पॉइंट्स सिस्टम को इंट्रोड्यूस किया गया और डिमैरिट पॉइंट सिस्टम उसको नाम दिया गया है। ड्यू की वजह से गेंद ज्यादा गीली तो 11वें ओवर के बाद नई गेंद और हमने कई बार देखा है आईपीएलl में क्या होता है कि जो ओस की वजह से ड्यू की वजह से गेंद बहुत ज्यादा गीली हो जाती है। तो ऐसे में दूसरी पारी में सेकंड इनिंग्स में अगर गेंद ज्यादा गीली हो गई है तो 11वें ओवर के बाद आप उस गेंद को चेंज कर सकते हो। आप उस गेंद को रिप्लेस कर सकते हो। तो ऐसे में इन नए नियम्स के साथ IPL 2026 खेला जाएगा और हम सभी को बड़ी बेसब्री से क्रिकेट की सुपर हिट लीग का इंतजार रहता है क्योंकि आपके सब सभी बड़े सितारे इस लीग में दम दिखाते हुए जोर लगाते हुए नजर आते हैं। तो क्या कहेंगे इस बार के जो नए नियम ऐड हुए हैं IPL 2026 के लिए हमें कमेंट करके जरूर बताएं। Post Views: 1